Saturday, February 24, 2018

WhatsApp funny message in Hindi

एक 60 वर्षीय महिला ने अचानक ही मंदिर जाना छोड़कर स्विमिंग सीखने जाना शुरू कर दिया ! किसी ने कारण पूछा तो महिला ने बताया कि अक्सर मेरे बेटे और बहू का झगड़ा होता रहता है और बहू हमेशा पूछती रहती है कि अगर तुम्हारी माँ और मैं दोनो पानी मे डूब रहे हो तो तुम पहले किसे बचाओगे ! मैं अपने बेटे को किसी धर्मसंकट में नही डालना चाहती इसीलिये मैंने स्विमिंग सीख ली !

कुछ दिनों बाद फिर से पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और पत्नी ने फिर वही बात पूछी कि अगर तुम्हारी माँ और मैं डूब रहे होंगे तो तुम किसे पहले बचाओगे ?

पति ने जवाब दिया मुझे पानी मे उतरने की जरूरत ही नही पड़ेगी क्योंकि मेरी माँ ने स्विमिंग सीख ली है, वो तुम्हे बचा लेगी !

पत्नी ने हार नही मानी और बोली नही-नही तुम्हे पानी मे कूदकर हम दोनों में से किसी एक को तो बचाना ही पड़ेगा !

पति ने जवाब दिया फिर तो पक्का तुम ही डूबोगी क्योंकि मुझे तो तैरना आता नही और मेरी माँ हम दोनों में से 100% मुझे ही बचायेगी !
😄😄😄😄😄

Thursday, February 22, 2018

Funny WhatsApp Message - Smilies Messages

Effect of Whatsapp on the English language
Ali & Rani on Whatsapp :
Ali : Hi dear.
Rani : ✋
Ali : how are you .??
Rani : 😊👍
Ali : missing me..?
Rani : 😜😉
Ali : I'm not feeling well...
Rani : 😱
Ali : How was your day..???
Rani : 👌
Ali : are you busy.??
Rani : ✔
Ali : Why ?? What are you doing ??
Rani: 💄💅
Ali : is there anyone near you..??
Rani : ❌
Ali : why don't you reply in words? Why are you using smiley faces?
Rani :- 😥😡
Ali : I heard you failed in English ??
Rani: Who telled you ? It is unpossible.. I went to saw the resalt tomorrow... I Passed away
Ali : hmmm lets go back to smileys pls 😳😳😳
Rani:- ok dear, God blast you.
😂😝😂😆
Next level of whatsapp language...😇😇😇😇
****
Boy :- I got a new job 😀
Girl :- ✋🐀🐀🐀
Boy :- whats this 😳
Girl:- CongRats 😜
****************************
Now this one will kill you........
😃
Girl-what is ur education ?
Boy- 🚂👂💍
Girl-what ?
Boy - Engineering
😂
**********************************
Girl : what is your name ?
Boy : 🍞☕
Girl : what nonsense.? ....your name is breadcoffee ?
Boy : no tube light my name is
..... bunty 😝
**********************************
😜😜😜😝😝😝😝
Don't laugh alone forward to all

वक़्त बदलते देर नहीं लगती..


बाहर  बारिश  हो  रही  थी, और अन्दर  क्लास  चल रही  थी.
तभी  टीचर  ने  बच्चों  से  पूछा - अगर तुम  सभी  को  100-100 रुपया  दिए जाए  तो  तुम  सब  क्या  क्या खरीदोगे ?

किसी  ने  कहा - मैं  वीडियो  गेम खरीदुंगा..

किसी  ने  कहा - मैं  क्रिकेट  का  बेट खरीदुंगा..

किसी  ने  कहा - मैं  अपने  लिए  प्यारी सी  गुड़िया  खरीदुंगी..

तो, किसी  ने  कहा - मैं  बहुत  सी चॉकलेट्स  खरीदुंगी..

एक  बच्चा  कुछ  सोचने  में  डुबा  हुआ  था
टीचर  ने  उससे  पुछा - तुम
क्या  सोच  रहे  हो, तुम  क्या खरीदोगे ?

बच्चा  बोला -टीचर  जी  मेरी  माँ  को थोड़ा  कम  दिखाई  देता  है  तो  मैं अपनी  माँ  के  लिए  एक  चश्मा खरीदूंगा !

टीचर  ने  पूछा  -  तुम्हारी  माँ  के  लिए चश्मा  तो  तुम्हारे  पापा  भी  खरीद सकते  है  तुम्हें  अपने  लिए  कुछ  नहीं खरीदना ?

बच्चे  ने  जो  जवाब  दिया  उससे टीचर  का  भी  गला  भर  आया !

बच्चे  ने  कहा -- मेरे  पापा  अब  इस दुनिया  में  नहीं  है
मेरी  माँ  लोगों  के  कपड़े  सिलकर मुझे  पढ़ाती  है, और  कम  दिखाई  देने  की  वजह  से  वो  ठीक  से  कपड़े नहीं  सिल  पाती  है  इसीलिए  मैं  मेरी माँ  को  चश्मा  देना  चाहता  हुँ, ताकि मैं  अच्छे  से  पढ़  सकूँ  बड़ा  आदमी बन  सकूँ, और  माँ  को  सारे  सुख  दे सकूँ.!

टीचर -- बेटा  तेरी  सोच  ही  तेरी कमाई  है ! ये 100 रूपये  मेरे  वादे के अनुसार  और, ये 100 रूपये  और उधार  दे  रहा  हूँ। जब  कभी  कमाओ तो  लौटा  देना  और, मेरी  इच्छा  है, तू  इतना  बड़ा  आदमी  बने  कि  तेरे सर  पे  हाथ  फेरते  वक्त  मैं  धन्य  हो जाऊं !

20  वर्ष  बाद..........

बाहर  बारिश  हो  रही है, और अंदर क्लास चल रही है !

अचानक  स्कूल  के  आगे  जिला कलेक्टर  की  बत्ती  वाली  गाड़ी आकर  रूकती  है  स्कूल  स्टाफ चौकन्ना  हो  जाता  हैं !

स्कूल  में  सन्नाटा  छा  जाता  हैं !

मगर ये क्या ?

जिला  कलेक्टर  एक  वृद्ध  टीचर के पैरों  में  गिर  जाते  हैं, और  कहते हैं -- सर  मैं ....   उधार  के  100  रूपये  लौटाने  आया  हूँ !

पूरा  स्कूल  स्टॉफ  स्तब्ध !

वृद्ध  टीचर  झुके  हुए  नौजवान कलेक्टर  को उठाकर भुजाओं में कस लेता है, और रो  पड़ता  हैं !

दोस्तों --
मशहूर  होना, पर मगरूर  मत  बनना।
साधारण रहना, कमज़ोर  मत  बनना।

वक़्त  बदलते  देर  नहीं  लगती..

शहंशाह  को  फ़कीर, और  फ़क़ीर को शहंशाह  बनते,

देर  नही  लगती ....

यह छोटी सी कहानी आप  के साथ शेयर की है, अच्छी लगी हो तो कृपया शेयर करें। 

Comments